Saturday, January 17, 2015

उम्मीद की एक किरण.

दिल्ली में विधान सभा के चुनावों का बिगुल बज चुका है| इस चुनावी माहौल में श्रीमती किरण बेदी जी ने भाजपा का हाथ थाम लिया है| उनके भाजपा में आने से भाजपाइयों  के हौसले बुलंदी पर हैं| किरण जी के भाजपा में आने पर चुनाव में भाजपा को क्या फायदा होगा यह तो चुनावों के परिणाम आने पर ही पता चलेगा|
श्रीमती बेदी जी अपने आप में एक अच्छी शख्सियत की मालिक हैं|उनके व्यक्तित्व पर अभी तक कोई किसी भी किस्म का दाग नहीं है| उन्होंने दिल्ली पुलिस विभाग में नौकरी करते हुए अपने और अपने अधिनस्थ साथियों के मान सम्मान को बरकरार रखते हुए बहुत ही साहसिक कार्य किये हैं| जेल में बंद अपराधियों को भी अपराध की दलदल से निकालने के अनेक प्रयास किये| अपनी जॉब से इस्तीफा देने के बाद भी समाज के उत्थान के कार्यों में व्यस्त रहती है| उन्होंने जनालोकपाल  बिल के लिए भी क्रांतिकारी नेता कि भूमिका में कार्य किया|
दिल्ली में अब विधान सभा के चुनावों के बाद किस पार्टी कि सरकार बनेगी यह तो चुनाव के परिणाम आने पर ही पता चलेगा| यह भी हो सकता है कि भाजपा को बहुमत मिलने पर किरण बेदी जी दिल्ली कि मुख्य मंत्री बन जाएँ| ऐसा होने पर तो दिल्ली की जनता की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी श्रीमती बेदी जी की ही होगी|
चुनावों के बाद यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार भी नहीं बनती है तो भी दिल्ली की जनता ही नहीं बल्कि देश की जनता भी किरण जी को एक उम्मीद की किरण के रूप में देख रही है| किरण जी एक इमानदार छवि से परिपूर्ण है और केंद्र में भाजपा की सरकार है इसलिए उम्मीद की जाती है कि श्रीमती बेदी जी जनता की कसौटी पर खरी उतरेंगी|और बिना किसी भेदभाव की निति के देश की जनता की समस्याओं के समाधान में अपना सहयोग देंगी|

Thursday, January 1, 2015

मुबारक नया साल,

मेरे प्यारे देशवासियों मुबारक नया साल|
देश मेरा तरक्की करे सभी हो  खुशहाल ||
       जियो और जीने दो यह मन्त्र है  बहुत  महान|
      अपनी ना-पाक हर्क्क्तों से बाज आये पाकिस्तान ||
सीजफायर के उलंघन से कुछ नहीं मिल पायेगा|
गरजेगा हिन्दुस्तान तो मिटटी में मिल जाएगा||
       अरे नादान क्यों है परेशान जरा समय को पहचान|
       तू बन जा इंसान वर्ना मिट जायेगी तेरी पहचान||