Monday, May 19, 2014

"राहुल तो अभी बच्चा है जी"

"राहुल तो अभी बच्चा है जी" राहुल जी वास्तव में राजनीति में अभी बच्चे ही हैं इसमें कोई शक नहीं है परन्तु पार्टी के कुछ चापलूस नेताओं ने राहुल जी के मन में कुछ इस प्रकार के भाव भर दिए थे कि वह खुद को पार्टी का खेवनहार समझ बैठे| उन्होंने दूसरों के पद की गरिमा का अपमान भी करना शुरू कर दिया था|
पार्टी की  हार का ठींकरा अब मनमोहन सिंह जी के मौन के कारण उनके सर पर फोड़ने की तैयारी चल रही है| इस पर विचार किया जाए तो मनमोहन जी को पार्टी के अन्दर बोलने का अधिकार ही कहाँ था| कांग्रेस पार्टी में तो शुरू से ही जो सोनिया जी ने कह दिया वही सही होता था| कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल जी को बनाए जाने के बाद तो राहुल जी अपने आप को पार्टी का मसीहा ही समझ बैठे| 
पार्टी को खुद से अपनी हार के विषय में मंथन करना होगा कि मनमोहन सिंह जी मौन क्यों रहते थे? पार्टी में भ्रष्टाचारी मंत्रियों का बोलबाला किसके कारण था? पार्टी में कौन कौन चापलूस हैं? पार्टी की कौन कौन सी नीतियों के कारण पार्टी विनाश के कगार पर पहुंची है? क्यों देश की जनता ने पार्टी को सिरे से नकार दिया है?
कांग्रेस पार्टी को अपनी नीतियों में बदलाव करके ही चलने पर पार्टी जिन्दा रह सकती है| पार्टी के वरिष्ठ नेतायों को भी अपनी चमचागिरी की निति को छोड़ कर चलना होगा तभी भविष्य में कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ सकता है|

Monday, May 5, 2014

नारी व्यथा |

मजबूरियों  का  जाल है  नारी   की  जिन्दगी,
दहेज़ की आग में जलती है औरत की जिन्दगी||

  मां, बाप, भाई, और  पति  की  दर्ष्टि   में,
 एक बब्धन का नाम है नारी की जिन्दगी||

गाँव, शहर  और  नगर  की  हर  गली  गली  में,
कदम कदम पर रौंदी जाती है नारी की जिन्दगी||

दुनिया को  जिसने खुशियाँ  बांटी  उम्रभर,
काँटों से  भरी  सेज  है नारी  की  जिन्दगी ||

चुनरी  की  जगह  इसको  कफ़न तो न दीजिये,
कहे पा का कि खुशियों से भर दो नारी की जिन्दगी||
 

Friday, April 18, 2014

विकास की चाह में |

जन  जन  करता   यही  पुकार |
कांग्रेस की सरकार बिल्कुल बेकार||
इसे  भगाने  को  हम  हैं  तैयार |
अबकी   बार   मोदी    सरकार ||
 
कांग्रेस की सरकार करती है  अत्याचार|
चारों  ओर  फैला  दिया है  व्यभिचार||
हमें मिलजुल कर करना होगा  विचार|
अबकी   बार   मोदी   की   सरकार ||
 
देश  से  मिट  जाएगा   भ्रष्टाचार |
नहीं  होंगे  नारी  पर   अत्याचार ||
अब  कुशाशन  का होगा  बंटाधार |
अबकी बार मोदी जी  की  सरकार||
 
देश में बहेगी शुशाशन और भाईचारे की बयार |
ऐसी हो मोदी सरकार, कि तारीफ़ करे  संसार ||
पा का की यही है ललकार आपस में करें हम प्यार|
अबकी बार मोदी जी की भाजपा  वाली  सरकार || 
 
 
  
 

Tuesday, April 8, 2014

नारी सम्मान |

मेरे देश  में नारी का  करते हैं  सन्मान |
लेकिन कदम कदम पर होता है अपमान||

            मेरे देश की नारी को  है परिवार  की इज्जत  प्यारी|
            इसी देश में अपनों ने भरी सभा में द्रोपद की चीर उतारी||

मेरे देश में नारी पाती है पुरूष का असीम प्यार|
इसी देश में नारी से होता  प्रतिदिन  बलात्कार||

          मेरे देश में नारी को क्यों समझते हैं अबला नारी|
          जब जब हुंकार भरी नारी ने काँप गया अत्याचारी||

अब मेरे देश की नारी को दुर्गा और लक्ष्मीबाई बनना होगा|
मनोवृत्ति के मारों, इंसानियत के हत्यारों को कुचलना होगा||
                                                                                 
                                                                                   











 

Friday, April 4, 2014

अपनों को समर्पित |

अपने हैं तो प्यार है, तकरार है|
अपने हैं तो आस है विश्वास है||

             अपने हैं तो चाहत है, राहत है|
             अपने हैं तो बंधन है, स्पंदन है||

अपने हैं तो रूठना  है, मनाना है|
अपने हैं तो सपना है, जग अपना है||

              अपने हैं तो रीति है, सब से प्रीति है|
              अपने हैं तो महिमा है, जग में गरिमा है||

अपनों का प्यार नहीं तो यह जीवन सूना है|
प्यार की ताकत है जो उत्साह को करता दूना है||

              प्यार नहीं तो जीवन नहीं घुट घुट कर मर जाना है|
              अपनों का प्यार मिले इस भाव सागर से तर जाना है|| 

Sunday, March 30, 2014

स्वार्थी न बनों|

आज समाज में हर व्यक्ति केवल अपने ही विषय में सोचता है| हम केवल अपने ही उत्थान के लिए हर प्रकार के अच्छे और बुरे हथकंडों को अपना कर आगे बढ़ना  चाहते हैं| जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए|

हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा, और मकान है| यदि ईमानदारी से शान्ति पूर्वक प्रयास करने पर हमारी आवश्यकताएं पूरी हो जाएँ तो हमें और अधिक की चाह में पड़ कर अनैतिक तरीकों को प्रयोग करके अपने मन को अशांत नहीं करना चाहिए|

भविष्य में आगे बढ़ने की इच्छा होना अच्छी बात है| परन्तु आज हम स्वार्थी बन कर अच्छे और बुरे का विचार छोड़ कर दूसरों के माल को  हड़पने में भी नहीं हिचकते| मैं इस विषय से जुडी एक घटना का वर्णन करता हूँ|

एक गाँव में लच्छु और नत्थू नाम के दो भाई रहते थे| बडा भाई लच्छु कुछ स्वार्थी किस्म का व्यक्ति था जबकि नत्थू बहुत ही सीधा सादा था| उनके पास संपत्ति के नाम पर एक झोपड़ी, एक गाय, एक चारपाई और एक कम्बल था| लच्छु दिन में मजदूरी करता था और नत्थू गाय को जंगल में घास चराने के लिए ले जाता था| रात में दोनों भाई खाना खा कर व् दूध पीकर एक ही चारपाई पर कम्बल ओढ़ कर सो जाते थे| इस प्रकार दोनों भाई आराम से अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे|

एक दिन लच्छु ने स्वार्थ से परिपूर्ण होकर मन में विचार किया कि मजदूरी करके मैं लाता हूँ| गाय का दूध मैं निकालता हूँ| नत्थू तो दिन भर गाय चराने के नाम पर जंगल में भी आराम करता है| मन में ऐसा विचार आने पर लच्छु ने नत्थू से कहा कि हम कब तक इकट्ठे रहेंगे इसलिए हमें प्रेम से बंटवारा करके अलग हो जाना चाहिए|

नत्थू की स्वीक्रति के बाद लच्छु ने कहा कि यदि मैं बंटवारा कर दूँ तो क्या तुम्हे मंजूर होगा इस पर नत्थू ने कहा भैया तुम जो करोगे वह ठीक ही होगा| परन्तु लच्छु पूरी तरह से स्वार्थी बन चुका था|

लच्छु ने कहा कि झोपडी का बाहरी हिस्सा तुम्हारा होगा  अन्दर का हिस्सा मेरा, गाय का अगला हिस्सा तुम्हारा और पीछे का हिस्सा मेरा होगा| दिन में चारपाई और कम्बल तुम्हारा और रात में मेरा होगा| नत्थू अपने बड़े भाई की बहुत इज्जत करता था और कभी भी उनका विरोध नहीं करता था|

अगले दिन से बंटवारे के अनुसार ही कार्यवाही शुरू होगई| परन्तु इस बंटवारे से नत्थू बहुत ही परेशान रहने लगा| दिन में गाय को जंगल में चराने के बाद हार थक कर घर आने पर बिना चारपाई और कम्बल के तमाम रात झोपड़ी  के बाहर बिताता था| नींद पूरी न होने के कारण वह थका थका सा रहने लगा|

एक दिन जंगल में दुसरे चरवाहे ने उससे पुच्छा कि क्या बात है आजकल तुम बहुत परेशान रहते हो? इस पर नत्थू ने बंटवारे की पूरी बात बता कर कहा कि वें मेरे बड़े भाई हैं मैं उनके द्वारा किये गए बंटवारे के विरुद्ध आवाज भी नहीं उठा सकता| इस पर चरवाहे ने उसे एक सुझाव देते हुए कहा कि इस प्रकार करोगे तो लच्छु जी को अपनी गलती का अहसास भी हो जाएगा और आपसी सम्बन्ध भी खराब नहीं होंगे|

शाम को जब दोनों भाई झोपडी में इक्कठे हुए तो नत्थू ने झोपडी के अगले हिस्से पर मिटटी का तेल छिड़कना  शुरू कर दिय| ऐसा देख कर लच्छु ने पुछा कि यह क्या कर रहे हो? नत्थू ने कहा कि झोपड़ी का बाहरी हिस्सा मेरा है मैं इसे जला रहा हूँ| लच्छु ने कहा  कि फिर तो अन्दर का हिस्सा भी जल जाएगा तुम ऐसा न करो अरे भाई तुम भी अन्दर ही सो जाया करो|

कुछ समय बाद जब लच्छु गाय का दूध निकालने लगा तो नत्थू ने गाय के अगले हिस्से की गाय के गले में पड़ी  रस्सी को पकड़ कर गाय को हिलाना शुरू कर दिया जिससे गाय ने बिदक कर दूध निकाल रहे लच्छु को लात मार दी और दूध भी जमीन पर गिर गया| लच्छु ने फिर कहा कि यह तुम क्या कर रहे हो? तो उसने कहा  गाय का अगला हिस्सा मेरा है मैं गाय के अगले हिस्से से खेल रहा हूँ| तब लच्छु ने कहा कि ऐसा न करो गाय भी मेरी और तुम्हारी दोनों की ही है|

रात में लच्छु ने चारपाई पर बैठ  कर  कम्बल माँगा तो नत्थू ने पानी में भीगा हुआ कम्बल ला कर दे दिया| लच्छु ने कहा यह तो पानी में भीगा हुआ है| नत्थू ने कहा जब मैं गाय को जंगल में चराने के लिए जाता हूँ तो वहां दोपहर में गर्मी लगती है तब मैं इसको पानी में भिगो कर ओढ़ लेता हूँ|

नत्थू की बात सुन कर लच्छु ने मन में विचार किया कि यह सब मेरा ही किया धरा है मैंने ही स्वार्थ में अँधा होकर ऐसा बंटवारा किया था| इस पर उसे घोर पश्चाताप हुआ| उसने अपने छोटे भाई को गले से लगा कर कहा कि मैं स्वार्थ में अँधा हो गया था मुझे माफ़ कर दो| इसके बाद वे दोनों फिर से तेरे मेरे को छोड़ कर प्रेम पूर्वक रहने लगे|

इस कहानी के माध्यम से मेरा केवल यही कहना है कि हमें अपने जीवन में अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए किसी के भी विश्वास को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए|

  

Tuesday, January 7, 2014

अन्त:मन की आवाज

आज केजरीवाल जी की सरकार की चारों ओर प्रशंसा ही प्रशंसा हो रही है| देश आजाद होने के बाद से ही देश और प्रदेश में सरकारें बनती रही हैं, अब भी अलग अलग प्रदेशों में सरकारें बनी हैं, और आगे भी बनती रहेंगी| चुनाव में तरह तरह की घोषणाए की जाती हैं सरकार बनने पर उन्हें पूरा करने का प्रयास भी किया जाता है| फिर आम आदमी पार्टी की सरकार की ही इतनी तारीफ़ क्यों?

 प्रश्न तो भूत, वर्तमान और भविष्य को लेकर मेरे मन में भी बहुत हैं| कि "आप " की सरकार कैसी होगी?

हमारे देश में  पांच प्रतिशत से भी कम जनता राजनीति करती है शेष ९५ प्रतिशत जनता राजनीति के कर्णधारों से केवल अपनीं सुरक्षा और इमानदारी से सरकार के द्वारा दी गयी सुविधाओं का लाभ उठाने की चाह रखती है यह आम जन किसी दल जैसे कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा आदि किसी दल की गुलाम नहीं है|

 हम जैसे छोटे और आम जन किसी भी राजनैतिक दल से कुछ उम्मीदें रख कर सरकारें चुनते हैं| जब चुनी गई सरकार के द्वारा इस छोटे और आम जन का शोषण शुरू हो जाता है तो निराश होकर अन्य दल की सरकार बनवाई जाती है यह कर्म चलता ही आ रहा है

|सरकार बनाने के बाद कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर नजर आने लगता है| सरकारें लूट, खसोट में व्यस्त होकर आम आदमी की सुरक्षा न करके अपनी और अपने नेताओं की सुरक्षा करना, भय मुक्त समाज प्रदान करने के बजाय गुंडों को संरक्षण देना, नारी को सन्मान देने के बजाय उत्पीडन करने जैसे आदि कार्यों में व्यस्त हो जाती है|

"आप" ने अब दिल्ली में सरकार बना कर बागडोर सँभालते ही चुनाव में किये गए बिजली और पानी से सम्बन्धित वायदे को पूरा करके छोटे और आम जन का मन मोह लिया है|आज :आप की सरकार ने जनता की मूलभूत  आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में कार्य किया| जिसके कारण ही "आप"की इतनी प्रशंसा हो रही है

आपकी कथनी और करनी के फलस्वरूप ही दुसरे प्रदेशों की सकारों में भी खलबली  मच गयी है|इसके कारण ही आज "आप" की इतनी प्रशंसा हो रही है|

"आप" की सरकार को विधान सभा में बहुमत हासिल हो गया है| केजरीवाल जी आपने विधान सभा में १७ सूत्री कार्यक्रम की उद्घोषणा करके जनता का मन मोह लिया है|

अब दिल्ली की ही नहीं बल्कि पूरे देश की नजरें "आप" पर टिकी हैं कि केजरीवाल जी आप नायक की कसौटी पर खरे उतरते हुए कब तक अपने द्वारा की गयी घोषणाओं को पूरा करते हैं|

अन्त में मैं यही कहना चाहता हूँ कि यदि आप चुनौतियों को सहते हुए छोटे और आम जन की कसौटी पर खरे उतरते हैं तो आपके लिए दिल्ली दूर नहीं होगी|