Thursday, July 3, 2014

आस्था और विश्वास|

 शंकराचार्य श्री स्वरूपानन्द जी महाराज आज कल श्री सांई राम जी के संदर्भ में अपनी गलत बयानबाजी के कारण विवादों के घेरे में फंसते जा रहे हैं| जबकि इतने महान व्यक्ति को इस प्रकार की बयानबाजी न करके समाज को जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए|

हमारे देश में अनेक धर्मों को मानने वाले व्यक्ति निवास करते हैं| सभी हिन्दू, मुस्लिम, सिख और इसाई अपने धर्म के अनुसार अपने अपने पीर पैगम्बरों की पूजा अर्चना करते है| हमारा हिन्दू समाज तो अनेकोंनेक देवी देवताओं की अपनी आस्था और विश्वास के साथ पूजा करते हैं|

हमारे देश में हिन्दू समाज ही नहीं बल्कि दूसरे  धर्म वाले भी व्यक्ति पूजा में विश्वास करते हैं| यदि कोई भी व्यक्ति नि:स्वार्थ  भाव से  समाज को सुधारने के साथ साथ  समाज में फैली कुरीतियों को दूर करते करते अपने प्राणों कीआहुति दे देता है तो लोग स्वत: ही उसके आदर्शों को मानते हुए देवता के सामान उसकी पूजा करने लगते है|

श्री शंकराचार्य जी महाराज कहते हैं कि श्री सांई राम जी के अनुसार सबका मालिक एक है सबका मालिक एक| इस पर शंकराचार्य जी का कहना है कि जिसका मालिक कोई और है आखिर उसकी पूजा क्यों की जाए|

उपरोक्त विषय में हमारे देश के सभी धर्मों के धर्माचार्य कहते हैं कि पूजा पाठ करने के रास्ते अनेक हैं परन्तु सबकी मंजिल एक है| अर्थात वह अद्धभुत, अतुलनीय,स्मरणीय और  चमत्कारिक शक्ति एक ही है जो इस समस्त चराचर को संचालित कर रही है वह शक्ति अजन्मा और निराकार है| फिर भी लोग अनेकोंनेक देवी देवताओं की पूजा अपनी आस्था और विश्वास के साथ करते हैं|

हमारे देशवासी बहुत ही आशावादी और एकदूसरे का अनुशरण करने वाले हैं| इसी संदर्भ में संस्क्रत की एक कहानी "गतानुगति लोके:" का वर्णन करता हूँ जो इस प्रकार है|

हमारे देश में हिन्दू समाज में हर गाँव गाँव और शहरों में आसाढ़ माह में शीतला माता का गाँव या शहर से बाहर बने स्थान पर माँ बहनें अपने बच्चों के साथ  खील पतासे, मिट्ठे पूड़े और  कई प्रकार की दालों को एक साथ मिलाकर जल के लौटे से माता को स्नान कराकर पूजन करती हैं|

एक बार ऐसा हुआ कि एक बहन अपने बच्चे के साथ उपरोक्त सामान लेकर गाँव से बाहर माता का पूजन करने के लिए जा रही थी| रास्ते में उसे बहुत जोर से पेशाब जाने की इच्छा हुई तब उसने एक एकांत स्थान देख कर जल के लौटे के साथ पूजन की समस्त सामग्री अपने बच्चे को पकड़ा कर पेशाब करने के लिए चली गयी| वापस आकर उसने बच्चे से कहा कि लौटे के जल से मेरे हाथ धुलादे| बच्चे ने जैसे ही लोटे से पानी हाथों पर डाला तो उसका दूसरा हाथ डौल गया जिससे पूजा का कुछ सामान जैसे पूड़े, दाल व् खील पतासे वहां पर गिर गए|

उस स्थान से गुजरने वाली अन्य बहनों ने देखा कि यहाँ पर भी किसी ने पूजन किया है हो सकता है सबसे पहले इसी स्थान पर पूजन किया जाता हो अत: मुझे भी यहाँ पूजन करना चाहिए| इसी धटना से उस स्थान को भी पूजा जाने लगा|

इस घटना  का सम्बन्ध केवल आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है वैसे भी देहात की एक कहावत है की मानते का ही देव है| अर्थात सच्चे मन से किसी भी देवी देवता की आराधना करने से मानव इस भवसागर से पार हो जाता है| 

Monday, May 19, 2014

"भ्रूणहत्या"

आज हमारा देश "भ्रूणहत्या" नामक अभिशाप से पूर्ण रूप से ग्रसित है| इसको एक सामाजिक बिमारी का नाम दिया जाए तो भी अतिश्योक्ति नहीं होगी|

इस बिमारी को बढ़ावा देने में सबसे बडा हाथ दहेज़ प्रथा का है| जब किसी भी परिवार में कन्या का जन्म होता है तो पूरा परिवार ख़ुशी मनाने के स्थान पर दुखी सा नजर आता है| जबकि लड़के के जन्म होने पर ढोल नगाड़ों से उसका स्वागत किया जाता है|

किसी भी परिवार में जन्मी कन्या जब धीरे धीरे जवान होने लगती है तो उस कन्या के मां बाप की धड़कनें तेज होने लगती हैं| जहां भी लड़की का पिता लड़की के लिए वर खोजने के लिए जाता है तो उसे दहेज़ रूपी राक्षक का सामना करना पड़ता है|

ज्यों त्यों करके जब कन्या की शादी हो जाती है तो वर पक्ष की दहेज़ के प्रति संतुस्ठी न होने के कारण उसकी सजा कन्या के साथ साथ उसके पिता जी को भी भुगतनी पड़ती है| वह सोचने पर मजबूर हो जाता है कि जिस अपनी लाड चाव से पाली लड़की की शादी में उसने अपनी वर्षों से संचित सम्पत्ति का स्वाहा किया था आज वही लड़की दुखी है| तो उसकी आत्मा चीत्कार कर उठती है|

इस प्रकार की घटनाओं को देख कर यह "भ्रूणहत्या" नामक बिमारी समाज में फैलने लगती है| ख़ास तौर पर इस बिमारी से हिन्दू समाज सबसे अधिक ग्रसित है| हिन्दू समाज में भी सबसे अधिक वैश्य समाज के उच्च श्रेणी का परिवार अपने यहाँ पुत्री को जन्म नहीं देना चाहता है| और वह सरकार के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद भी अपने धन के बल पर यह जानने में सफल हो जाता है कि गर्भ में कन्या है जिससे वह भ्रूणहत्या करा देता है|

इस बिमारी के कारण आज भारत में लड़कों के मुकाबले में लड़कियों की संख्या समय समय पर कम होती जा रही है| जिसका खामियाजा भी अधिकतर उच्च श्रेणी के परिवारों को ही भुगतना पड़ता है| जब पुत्र कीआयु ३० के आंकड़े को पार करने लगती है तो वह मध्यम श्रेणी के परिवार की कन्या खोजनी शुरू कर देता है| परन्तु मध्यम श्रेणी का व्यक्ति भी उच्च श्रेणी में श्रेणी के अंतर के कारण अपनी कन्या की शादी नहीं करता है|

आज यह स्थिति है कि उच्च श्रेणी के परिवार अपने लडके की शादी के लिए निम्न श्रेणी के परिवारों की कन्या से बिना दहेज़ के शादी करने के लिए तैयार हो जाते है|

वैसे तो इस बिमारी से हमारा पूरा समाज ही परेशान है| आज की इस असुरक्षा के माहौल में इज्जत के साथ लड़की का पालन पोषण करना  कठिन दिखाई देता है| इस दिशा में भी हमारे देश की सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है|

अन्त में मैं अपने देशवासियों से निवेदन करना चाहता हूँ कि हमें इस गंभीर विषय पर अपने देश, समाज और अपने वंश के लिए गंभीरता से विचार करने होगा| वर्ना एक दिन ऐसा आएगा कि समाज में असंतुलन की स्थिति पैदा हो जायेगी और हमारे परिवारों के लड़कों की शादी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा|
                                                                                                                            (प्रमोद कुमार गुप्ता)

"राहुल तो अभी बच्चा है जी"

"राहुल तो अभी बच्चा है जी" राहुल जी वास्तव में राजनीति में अभी बच्चे ही हैं इसमें कोई शक नहीं है परन्तु पार्टी के कुछ चापलूस नेताओं ने राहुल जी के मन में कुछ इस प्रकार के भाव भर दिए थे कि वह खुद को पार्टी का खेवनहार समझ बैठे| उन्होंने दूसरों के पद की गरिमा का अपमान भी करना शुरू कर दिया था|
पार्टी की  हार का ठींकरा अब मनमोहन सिंह जी के मौन के कारण उनके सर पर फोड़ने की तैयारी चल रही है| इस पर विचार किया जाए तो मनमोहन जी को पार्टी के अन्दर बोलने का अधिकार ही कहाँ था| कांग्रेस पार्टी में तो शुरू से ही जो सोनिया जी ने कह दिया वही सही होता था| कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल जी को बनाए जाने के बाद तो राहुल जी अपने आप को पार्टी का मसीहा ही समझ बैठे| 
पार्टी को खुद से अपनी हार के विषय में मंथन करना होगा कि मनमोहन सिंह जी मौन क्यों रहते थे? पार्टी में भ्रष्टाचारी मंत्रियों का बोलबाला किसके कारण था? पार्टी में कौन कौन चापलूस हैं? पार्टी की कौन कौन सी नीतियों के कारण पार्टी विनाश के कगार पर पहुंची है? क्यों देश की जनता ने पार्टी को सिरे से नकार दिया है?
कांग्रेस पार्टी को अपनी नीतियों में बदलाव करके ही चलने पर पार्टी जिन्दा रह सकती है| पार्टी के वरिष्ठ नेतायों को भी अपनी चमचागिरी की निति को छोड़ कर चलना होगा तभी भविष्य में कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ सकता है|

Monday, May 5, 2014

नारी व्यथा |

मजबूरियों  का  जाल है  नारी   की  जिन्दगी,
दहेज़ की आग में जलती है औरत की जिन्दगी||

  मां, बाप, भाई, और  पति  की  दर्ष्टि   में,
 एक बब्धन का नाम है नारी की जिन्दगी||

गाँव, शहर  और  नगर  की  हर  गली  गली  में,
कदम कदम पर रौंदी जाती है नारी की जिन्दगी||

दुनिया को  जिसने खुशियाँ  बांटी  उम्रभर,
काँटों से  भरी  सेज  है नारी  की  जिन्दगी ||

चुनरी  की  जगह  इसको  कफ़न तो न दीजिये,
कहे पा का कि खुशियों से भर दो नारी की जिन्दगी||
 

Friday, April 18, 2014

विकास की चाह में |

जन  जन  करता   यही  पुकार |
कांग्रेस की सरकार बिल्कुल बेकार||
इसे  भगाने  को  हम  हैं  तैयार |
अबकी   बार   मोदी    सरकार ||
 
कांग्रेस की सरकार करती है  अत्याचार|
चारों  ओर  फैला  दिया है  व्यभिचार||
हमें मिलजुल कर करना होगा  विचार|
अबकी   बार   मोदी   की   सरकार ||
 
देश  से  मिट  जाएगा   भ्रष्टाचार |
नहीं  होंगे  नारी  पर   अत्याचार ||
अब  कुशाशन  का होगा  बंटाधार |
अबकी बार मोदी जी  की  सरकार||
 
देश में बहेगी शुशाशन और भाईचारे की बयार |
ऐसी हो मोदी सरकार, कि तारीफ़ करे  संसार ||
पा का की यही है ललकार आपस में करें हम प्यार|
अबकी बार मोदी जी की भाजपा  वाली  सरकार || 
 
 
  
 

Tuesday, April 8, 2014

नारी सम्मान |

मेरे देश  में नारी का  करते हैं  सन्मान |
लेकिन कदम कदम पर होता है अपमान||

            मेरे देश की नारी को  है परिवार  की इज्जत  प्यारी|
            इसी देश में अपनों ने भरी सभा में द्रोपद की चीर उतारी||

मेरे देश में नारी पाती है पुरूष का असीम प्यार|
इसी देश में नारी से होता  प्रतिदिन  बलात्कार||

          मेरे देश में नारी को क्यों समझते हैं अबला नारी|
          जब जब हुंकार भरी नारी ने काँप गया अत्याचारी||

अब मेरे देश की नारी को दुर्गा और लक्ष्मीबाई बनना होगा|
मनोवृत्ति के मारों, इंसानियत के हत्यारों को कुचलना होगा||
                                                                                 
                                                                                   











 

Friday, April 4, 2014

अपनों को समर्पित |

अपने हैं तो प्यार है, तकरार है|
अपने हैं तो आस है विश्वास है||

             अपने हैं तो चाहत है, राहत है|
             अपने हैं तो बंधन है, स्पंदन है||

अपने हैं तो रूठना  है, मनाना है|
अपने हैं तो सपना है, जग अपना है||

              अपने हैं तो रीति है, सब से प्रीति है|
              अपने हैं तो महिमा है, जग में गरिमा है||

अपनों का प्यार नहीं तो यह जीवन सूना है|
प्यार की ताकत है जो उत्साह को करता दूना है||

              प्यार नहीं तो जीवन नहीं घुट घुट कर मर जाना है|
              अपनों का प्यार मिले इस भाव सागर से तर जाना है||