Thursday, December 18, 2014

आंतकवाद का जहर|

आज सारा विश्व आंतकवाद की आग में झुलस रहा है| इस आंतकवाद की जड़ें पूरे विश्व में फ़ैल चुकी हैं| विश्व के सभी देश क्या हिन्दुस्तान क्या पाकिस्तान और क्या अन्य देश सबहीं किसी न किसी प्रकार से आंतकवाद को झेल रहे हैं|
पाकिस्तान में आंतकवादियों ने स्कूल  में घुस कर १३२ मासूम बच्चों सहित १४५ व्यक्तियों का क़त्ल करके जो कोहराम मचाया है उससे सारा विश्व शौक में डूब गया| आंतकवादियों के द्वारा दिए गए इस दर्द से पूरे विश्व की जनता दिल से दुखी है| इससे दुखद और दिल को दहला देने वाली घटना और क्या हो सकती है|
पाकिस्तान को अब अच्छी तरह से अच्छे बुरे का विचार करके कदम उठाने की जरुरत है| पाकिस्तान में बसने वाला आंतकवादी हाफिज सईद आज इस दुखद घटना के लिए मोदी जी को जिम्मेदार ठहरा कर आंतकवाद की आग में घी डालने जैसा काम कर रहा है जबकि सारा संसार जान चुका है कि इस घटना की जिम्मेदारी एक आंतकवादी संघटन ने ली है| फिर भी मोदी जी को इसका जिम्मेदार ठहरा रहा है जो बहुत ही दुखद है|
माननीय नवाज शरीफ जी को इस दुखद घडी में सच्चे मन से विचार करना होगा कि कौन अपना है और कौन पराया| आंतकवादी की कोई कौम नहीं होती है| इन इंसानियत के दुश्मनों को पालने के बजाय समाप्त करने में ही भलाई है| अब समय आ गया है कि आंतकवाद से लड़ने के लिए विश्व के सभी देश एक साथ मिलकर आंतकवाद के खात्मे के लिए सहयोग करें|हिन्दुस्तान की जनता और सरकार हर समय सच्चे मन से पाकिस्तान के साथ है| 

No comments:

Post a Comment