Thursday, October 10, 2013

भूतों का त्यौहार|

भारत मे ही नहीं अपितु पुरे विश्व मे भूत प्रेतों पर विश्वास किया जाता है| अमेरिका जैसे विकसित देश मे भी हर वर्ष इकतीस अक्तूबर को हेलोवीन के नाम से भूतों से सम्बन्धित एक त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है|

प्रत्येक अमेरिकन कुछ दिन पहले से ही अपने घरों के बाहर भूतों की मूर्तियाँ, मकड़ी का जाला, मकड़ी, नर कंकाल आदि लटकाते हैं| तरह तरह की डरावनी आकर्तियों को अपने बाहर के पेड़ों पर लटकाकर उनके पीछे लाइट जलाते हैं,जिन्हें देख कर डर भी लगता है| घर के द्वार के दोनों ओर पम्पकीन (कद्धू) सजा कर रखते हैं| जिन मकानों के बाहर सीडियां होतीं हैं उनकी पेडियों पर भी पम्पकीन पर तरह  तरह की डरावनी आक्रतियाँ बना कर रखते हैं|

यह त्यौहार घर पर ही नहीं बल्कि स्कूलों मे भी एक उत्सव के रूप में मनाते है| बच्चें स्कूल  में अनेकों प्रकार की  डरावनी भूतों  वाली ड्रेस पहन कर जाते हैं| इस दिन ऑफिस और मॉल को भी भूतों की डरावनी तस्वीरें लगा कर सजाया जाता है|

इस दिन बच्चें तरह तरह की डरावनी पोशाकें पहन कर घर घर जाते हैं| प्रत्येक घर से बच्चों को टाफी व् चाकलेट मिलती है| लोग परिवार सहित बच्चों को भूतों वाली ड्रेस में ही मॉल में घुमाने ले जाते है| इस प्रकार यह त्यौहार अमेरिका में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है|

No comments:

Post a Comment